मोदी सरकार के वर्तमान में अपने अंतरिम बजट वित्त मंत्री पीयूष गोयल सुबह 11 बजे से अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने इस बजट में सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ शुरु में ही बड़ा ऐलान कर दिया। गोयल ने कहा कि सरकार किसानों के खाते में सीधे 6 हजार रुपए हर साल देगी। इसका फायदा उन किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन 2 हेक्टेयर से कम है।
गोयल ने कहा कि ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपए की गई है। 21 हजार रुपए तक वेतन वाले मजदूरों का बोनस 3500 रुपये से दोगुना करकर 7000 रुपए किया गया।
गोयल ने कहा कि श्रमिकों के लिए एक बड़ा एलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अगर कार्यकाल के दौरान किसी श्रमिक की मृत्यु होती है तो उसके लिए 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 6 लाख रुपए की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि एनपीएस में सरकार का योगदान बढ़ाया गया है और न्यूनतम मजदूरी भी बढ़ाई गई है।
मजदूरों के लिए बड़ी घोषणा
मजदूरों के लिए पेंशन योजना का एलान किया गया है। मजदूर को कम से कम 1000 रुपए की पेंशन मिलेगी। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन नाम से मजदूरों के लिए पेंशन योजना का एलान किया गया। 10 करोड़ असंगठित मजदूरों को इस पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। इसके तहत 1000 रुपए तक की पेंशन मिलेगी। ये पेंशन 15 हज़ार से कम वेतन वाले मजदूरों को मिलेगी। इसके तहत आपको हर महीने 100 रुपए जमा करने होंगे। 60 साल की उम्र के बाद सरकार आपको सरकार 3000 रुपए का पेंशन देगी। 10 करोड़ मज़दूरों को इसका फायदा मिलेगा।
ब्रॉडगेज पर सभी मानव रहित क्रॉसिगों को खत्म कर दिया गया है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेसÓ पहली बार भारत में चलाई गई। रेलवे का घाटा कम करने का काम किया।
राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने का काम सरकार ने काम किया, हमने घोषणा में ओआरओओपी की बात कही थी, हम ओआरओओपी पर 35 हजार करोड़ खचज़् कर चुके हैं।
गोयल ने कहा कि वित्त मंत्री ने कहा कि सैनिक कठिन हालातों में देश की रक्षा कर रहे हैं। हाई रिस्क एरिया में काम करने वाले सैनिकों के भत्तों को बढ़ाया गया। हमने रक्षा बजट बढ़ाकर तीन लाख करोड़ किया।
हाईवे के विकास में भारत दुनिया में सबसे आगे है, 27 किलोमीटर हाई वे रोज बन रहे हैं।
