सलमान खान की आगामी फिल्म भारत का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यू-ट्यूब और अन्य सोशल प्लेटफार्म पर भी ये ट्रेंड कर रह रहा है।
बताते चलें कि सलमान खान की एक्स फिल्म पिछले कई दिनों से चर्चा में थी। सलमान खान देशभक्ति पर भारत नामक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
शुक्रवार को सलमान खान की फिल्म भारत का टीजर जारी हुआ। वैसे सलमान खान की फिल्म हमेशा चर्चा में होती है लोग बेसब्री से उनकी फिल्म का इंतजार करते हैं।
करीब 2 घंटे में ही इसे करीब 5 लाख व्यूज मिल चुके हैं।
इसी बीच सलमान ने ट्विटर पर अपने फैंस से पूछा कि उन्हें ये टीजर कैसा लगा, जिसके बाद फैंस धड़ाधड़ उन्हें रिप्लाय करने लगे और इस टीजर के बारे में अपना रिएक्शन दिया। इन जवाबों से साफ है कि लोगों को ये टीजर खूब पसंद आ रहा है।
टीजर में सलमान खान देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका नाम भी भारत होगा।

टीजर में सिर्फ और सिर्फ सलमान खान ही छाए हुए है। फिल्म भारत में भाईजान के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी अहम किरदार में हैं लेकिन इस टीजर में वो नजर नहीं आ रही हैं। वैसे, दिलचस्प बात ये है कि करीब सवा 1 मिनिट के इस टीजर में सलमान 5 अलग-अलग लुक में दिखाई दिए।
WhatsApp us