हांगकांग में स्थानीय चुनाव के पश्चात एक हफ्ते तक शांति रहने के बाद हज़ारों की तादाद में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के समर्थन के लिए अदा किया शुक्रिया । लोकतंत्र समर्थकों ने अमेरिकी दूतावास तक किया मार्च। पुलिस को करना पड़ा आंसू गैस का इस्तेमाल। कई लोग गिरफ्तार।
हांगकांग की सड़कों पर एक संक्षिप्त चुनावी अल्पविराम के बाद एक बार फिर से लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकतंत्र समर्थकों ने अमेरिकी दूतावास तक का मार्च किया । रविवार की रैली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच रात भर हिंसक झड़पें हुई जिसमें पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर टियर गैस का इस्तेमाल किया।
गौरतलब है कि हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक और सरकार के बीच लंबे समय से गतिरोध है। पुलिस ने 24 नवंबर डिस्ट्रिकट काउंसिल चुनाव के बाद पहली बार टियर गैस का इस्तेमाल किया।
WhatsApp us