ब्रिटेन में भारतीय मूल की पहली गृहमंत्री प्रीति पटेल बनी, साजिद जावेद बने ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री, साजिद फिलिप हैमंड की जगह लेंगे। 47 वर्षीय प्रीति पटेल सबसे पहले 2010 में कंजरवेटिव पार्टी की तरफ से सांसद चुनी गई थीं
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने भारतीय मूल की प्रीति पटेल को गृहमंत्री नियुक्त किया है। नई गृहमंत्री प्रीति पटेल पूर्व प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे की ब्रेक्जिट रणनीति की सबसे मुखर आलोचकों में से एक थीं। अपनी नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि कैबिनेट में आधुनिक ब्रिटेन और आधुनिक कंजरवेटिव पार्टी का प्रदर्शन महत्वपूर्ण है।
47 वर्षीय प्रीति पटेल सबसे पहले 2010 में कंजरवेटिव पार्टी की तरफ से सांसद चुनी गई थीं। तत्कालीन डेविड कैमरून की टोरी सरकार में भारतवंशियों की नेता के रूप में उन्हें काफी प्रमुखता मिली थी। बोरिस जॉन्सन ने ब्रेक्ज़िट के कड़े पक्षधर डोमिनिक राब को देश का नया विदेशमंत्री नियुक्त किया है।
ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी कैबिनेट की पहली नियुक्ति के तहत पूर्व गृह मंत्री साजिद जावेद को वित्त मंत्री बनाया है। वह फिलिप हैमंड की जगह लेंगे। सामान्य पृष्ठभूमि के पूर्व बैंकर जावेद प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में शामिल थे लेकिन कंजरवेटिव पार्टी के साथी सांसदों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने पर उन्होंने जॉनसन के नाम को अपनी मंजूरी दी थी।
WhatsApp us