INX मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, चिदंबरम की ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ अग्रिम जमानत याचिका की खारिज, न्यायालय ने कहा- इस समय चिदंबरम को अग्रिम जमानत देने से जांच होगी बाधित। पी चिदंबरम ने सीबीआई रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से ली वापस।
ईडी मामले में कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया मामले में पी चिदंबरम को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया। जस्टिस भानुमति और जस्टिस बोपन्ना की खंडपीठ ने चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।
याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अग्रिम जमानत को किसी को उसके अधिकार के तौर पर नहीं दी जा सकती। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने से ईडी अब चिदंबरम को गिरफ्तार कर सकती है।
WhatsApp us