पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसी बीच आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर बताया कि मुजफ्फराबाद सेक्टर में भारतीय विमानों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने त्वरित कार्रवाई की है।
गफूर ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर में घुसपैठ की है। पाकिस्तानी वायु सेना की तरफ से समय पर प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसके बाद वो भागने लगे।
उन्होंने भागते हुए बालाकोट के पास कुछ बम भी गिराए। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। यह तस्वीर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट की है।
उनका दावा है कि भारतीय वायु सेना ने खुले में बम गिराए हैं लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं हुआ। खाली जबह पर बम गिराया गया है।
पाकिस्तान ने ये दावा ऐसे वक्त में किया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच पुलवामा हमले को लेकर तनाव की स्थिति है।
14 फरवरी को हुए हमले के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सुरक्षाबलों को ख़ुली छूट दे दी गई है।
वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा था कि अगर पाकिस्तान पर हमला होता है तो पाकिस्तान भी जवाबी कार्रवाई करेगा।
भारतीय वायुसेना और आमी कुछ देर में मीडिया को संबोधित कर सकते हैं।
खबरों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना और आर्मी कुछ देर में मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस में ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी जाएगी। कहा जा रहा है कि 1971 के बाद यह पहली बार है जब वायुसेना का इस तरह के ऑपरेशन में इस्तेमाल किया गया है।
WhatsApp us