ओम बिरला सर्वसम्मति से लोकसभा के नए अध्यक्ष बन गए हैं। प्रधानमंत्री ने नाम का प्रस्ताव किया, जिस पर सभी दलों ने सहमति जताई। प्रधानमंत्री ने नवनिर्वाचित लोकसभा अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं दी।
भाजपा सांसद और एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला को आज सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रस्ताव किया और कई अन्य नेताओं ने इनका अनुमोदन किया। बाद में पूरे सदन ने ध्वनिमत से अपना समर्थन दिया और फिर कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बिरला को स्पीकर घोषित किया। ओम बिरला राजस्थान के कोटा संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं।
प्रधानमंत्री ने नवनिर्वाचित लोकसभा अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं दी।
लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद ओम बिरला ने सदन के सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि वे ईमानदार और निष्पक्ष तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
WhatsApp us