रथयात्रा में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं
ओडिशा के पुरी में आज से विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। यह रथ यात्रा 9 दिनों तक चलेगी, जिसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ जगन्नाथ मंदिर से निकलकर गुंडीचा मंदिर जाएंगे। वहां सात दिनों तक विश्राम के बाद वे वापस अपने धाम जगन्नाथ पुरी में लौट आएंगे। इस यात्रा में तीन विशाल रथ होते हैं, जिसे भगवान के भक्त खींचते हैं। रथयात्रा में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गये हैं।
WhatsApp us