प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत पिछले पांच वर्षों में MSME’s में 20 लाख से अधिक रोजगार उत्पन्न हुए। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री, एमएसएमई, नितिन गडकरी ने आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा, 2018-19 में इस क्षेत्र में पांच लाख 87 हजार से अधिक रोजगार उत्पन्न हुए। श्री गडकरी ने कहा, एमएसएमई क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम पूंजी के उपयोग से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।
उन्होंने कहा, मंत्रालय प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम को लागू करता है, जो कि स्व-रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से एक क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी कार्यक्रम है।
WhatsApp us