चीन की बढ़ती सैन्य शक्ति पर चिंता जताते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कम्युनिस्ट चीन दुनिया के लिए एक खतरा है.
ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन के साथ एक मंच पर मौजूद ट्रंप ने कहा कि निश्चित रुप से चीन दुनिया की शांति के लिए खतरा है, वे अपनी ताकत इतनी तेजी से बढ़ा रहे हैं जितनी तेजी से दुनिया की कोई दूसरी ताकत नहीं कर रही है, और इसके लिए वे अमेरिका के पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं.
ट्रंप ने कहा कि उससे पहले के अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने चीन को 500 बिलियन डॉलर अमेरिका से लेने दिया. चीन और अमेरिका के बीच लंबे समय से ट्रेड वार चल रहा है. ट्रंप ने कहा कि वे बीजिंग के साथ व्यापार समझौते पर तभी दस्तखत करेंगे जब उन्हें ये लगेगा कि ये अमेरिका के हित में है.
WhatsApp us