आज पूर्वात्तर के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक महात्वपूर्ण कदम उठाते हुए गुवाहाटी के पास कामरूप जिले के मारीभिटा में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) की स्थापना की घोषणा की गई है।
इस तरह अब असम में भारत के 22वें आईआईएम की स्थापना के लिए मार्ग खुल गए हैं। यह ना सिर्फ असम के उच्च शिक्षा क्षेत्र को एक कदम आगे ले जाएगी बल्कि पूरे पूर्वात्तर के शैक्षिक क्षेत्र के समग्र विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाने का कार्य करेगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के असम प्रदेश मंत्री हेरोल्ड मोहन ने इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि “अखिल भारतीय स्तर के शैक्षणिक संस्थान के निर्माण से व्यापक क्षेत्र में शिक्षा क्षेत्र पर महत्वपूर्ण और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।” उन्होंने असम में आईआईएम जैसे उच्च शिक्षा संस्थान की स्थापना के लिए शिक्षा मंत्रालय के इस ऐतिहासिक कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह असम के साथ पूरे पूर्वात्तर के लिए आज ऐतिहासिक दिन है।
WhatsApp us