भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वाड्रा ने डिफेंस डील में घूस ली है और वाड्रा का लंदन में 8 से 9 कंपनियां है। वाड्रा अपराधी नम्बर 1 है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रर्वतन निदेशालय के सामने पेशी होनी है। बुधवार को बीजेपी नेता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता में कहा कि आज कांग्रेस दफ्तर के बाहर दो अपराधियों के पोस्टर लगे हैं, ये दो अपराधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा हैं।
संबित पात्रा ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने लंदन में अवैध तरीके से संपत्तियां खरीदीं, उनकी वहां पर करीब 8-9 संपत्तियां हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जमानत पर बाहर हैं, तो वहीं वाड्रा पीएमएलए केस में फंसे हुए हैं। पात्रा बोले कि भ्रष्टाचार कांग्रेस पार्टी के एजेंडे में है।
संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि वाड्रा की जो 8-9 संपत्तियां लंदन में हैं, उनमें से एक 2009 में पेट्रोलियम डील के लिए कमीशन में मिली थी। इसके शेयर जिनटेक्स कंपनी से स्काइलाइट कंपनी में शेयर किए गए थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मालचा मार्ग में भी वाड्रा की एक संपत्ति है, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता है। उन्होंने कहा कि ये प्रॉपर्टी जगदीश शर्मा के नाम पर है, जो वाड्रा के करीबी हैं।
WhatsApp us