केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बडे दिलवाले है। वे पांच लोकसभा सीटों के शक्ति सम्मेलन को संबोधित करन सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे। दिल्ली रोड पर स्थित कार्यक्रम स्थल पर राजनाथ सिंह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया।
दरअसल राजनाथ सिंह का स्वागत जब मुरादाबाद सांसद सर्वेश सिंह ने सोने का मुकुट पहनाकर करना चाहा तो उन्होंने यह कहते हुए मुकुट वापस कर दिया कि इसे वह क्षेत्र की सबसे गरीब बेटी की शादी में भेंट कर दें। गरीब बेटी सोने की पायल में विदा होनी चाहिए। कार्यकर्तांओं ने उनकी इस दरियादिली की सराहना जोरदार नारों से की।
राजनाथ सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता गठबंधन से डरे नहीं। हमें भारत को ताकतवर ही नहीं विश्वगुरु बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी सरकार के कार्यक्रम लेकर जनता के बीच जाएं। बोले राजनीति में गठबंधन होते हैं।
हमने भी किए और निभा रहे हैं। लेकिन यूपी का गठबंधन भष्ट्राचार छिपाने के लिए है। इसका चुनाव पर कोई असर नहीं होना है। गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा किसी की निजी आलोचना नही करती। प्रधानमंत्री को चोर कहने वालों को जनता सबक सिखाएगी। राहुल गांधी के बयानों पर तंज कसा कि देश का चौकीदार चोर नहीं प्योर है, उसका अगली बार पीएम बनना श्योर है और यही देश की हर समस्या का क्योर है।
