भारतीय वायु सेना ने एलओसी के नजदीक आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए है। पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले जैश-ए-मोहम्मद के लॉन्च पैड भी तबाह कर दिए गए हैं।
इस स्ट्राइक के बाद देशभर से रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। राहुल गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक ने इस हमले पर एयरफोर्स की तारीफ की है।
वहीं भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान वायु सेना द्वारा किसी भी संभावित कार्रवाई का जवाब देने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी के साथ-साथ सभी वायु रक्षा प्रणालियों को हाई अलर्ट पर रखा है पीओके में स्ट्राइक के बाद पीएम मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों, एनएसए अजीत डोभाल और अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
एयरफोर्स के हमले के बाद पीएम आवास पर सीसीएस की बैठक, रक्षामंत्री, विदेश मंत्री, गृहमंत्री, वित्त मंत्री एनएसए ने प्रधानमंत्री को हमले की जानकारी दी।
पीएमओ का पाक को संदेश, तुम आतंकी कैंप बंद नहीं करोगे तो हम कर देंगे।
WhatsApp us