कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार सोमवार को तीसरी बार फिर शिलॉन्ग में सीबीआई दफ्तर पहुंच चुके हैं। पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार चर्चित शारदा घोटाला मामले में पूछताछ के लिए शिलॉन्ग में मौजूद हैं। उनसे आज भी शारदा चिटफंड घोटाले में सीबआई के सवालों का जवाब देना होगा। उनके अलावा टीएमसी के पूर्व सांसद कुणाल घोष भी सीबीआई दफ्तर में मौजूद हैं। शिलॉन्ग के सीबीआई ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
इससे पहले शनिवार को कमिश्नर राजीव कुमार से लंबी पूछताछ की गई थी। रविवार को टीएमसी के पूर्व सांसद कुणाल घोष को भी तलब किया गया है। उनसे भी सीबीआई ने पूछताछ की है। सीबीआई ने रविवार को उनसे लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। रविवार को उनसे तीन घंटे से भी ज्यादा वक्त तक पूछताछ हुई थी।
इससे पहले शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के पूर्व अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव के दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी।
टीएमसी के पूर्व सांसद कुणाल घोष ने कहा कि मैं यहां आया हूं क्योंकि सीबीआई ने बुलाया था। मैं जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करूंगा।
केंद्र सरकार को ममता की चुनौती
गृह मंत्रालय का कोलकाता आईपीएस अफसरों पर कार्रवाई की चेतावनी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र को चुनौती देते हुए कहा कि अगर धरने पर बैठे पांच आईपीएम अधिकारियों के मेडल वापस लिए गए तो उन्हें बंगाल के सर्वोच्च सम्मान बंग विभूषण से नवाजा जाएगा।
दरअसल, गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से उन पांच पुलिस अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा था, जिन्होंने 3, 4 और 5 फरवरी को कोलकाता में ममता के साथ धरना किया था।
WhatsApp us