दिल्ली में आए दिन मौसम करवट बदल रही है। लगातार अपने बदलते मिजाज से लोगों को हैरत में डाल रहे मौसम ने गुरुवार सुबह एक बार फिर करवट बदली।
देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह काले बादलों का साया मंडराता रहा लेकिन थोड़ी देर बाद ही बादलों की लुका छिपी बंद हुई और बारिश ने दस्तक दी। दिल्ली समेत एनसीआर में भी जोरदार बारिश ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
सड़कों पर धीमी और लगातार हो रही बारिश खलल डाल रही है। बारिश के चलते सड़कों पर वाहन चलाने में काफी मुश्किल हो रही है।
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार की सुबह बारिश और ठंड के साथ हुई। एनसीआर में सुबह 05.30 बजे से हो रही बारिश ने मौसम में ठंड बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली के तो कई इलाकों में रुक रुक बारिश का सिलसिला जारी है, नोएडा में तो कई जगहों पर सुबह अंधेरे के साथ हुई।
धीमी और लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों पर वाहन चलाने में काफी मुश्किल हो रही है। कई जगहों पर अंधेरा इतना ज्यादा रहा कि वाहनों की लाइट जला कर लोग ड्राइविंग करते दिखे।
बारिश और कोहरे का असर रेलमार्ग पर भी दिखाई दिया। कोहरे के चलते कई ट्रेनों के लेट होने की भी खबर है। दिल्ली ओर आने वाली 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
दक्षिणी दिल्ली के आईएनए इलाके का नजारा कुछ इस तरह दिखा।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों तक बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने ओले पडऩे की भी आशंका जताई है।
