Bahrain. बहरीन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा दुनिया में सबसे व्यस्त रहने वाला एयरपोर्ट है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में यहां से 9 मिलियन (यानी एक साल में 90 लाख) यात्रियों का आना-जाना हुआ।
वहीं साल दर साल यात्रियो की संख्या में 7 प्रतिशत वृद्धि हुई। इस साल यात्रियों की संख्या के मामले में बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट अव्वल स्थान पर है। पिछले साल की तुलना में भी इस साल यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बहरीन के राष्ट्रीय विमानन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में 624,000 से अधिक उड़ानों का प्रबंध किया गया जो पिछले साल की तुलना में 4 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई।सिविल एविएशन अफेयर्स के अंडर-सेक्रेटरी मोहम्मद थामर अल काबी ने बहरीन ने यह जानकारी दी। <br>
थामर अल कबी ने कहा कि सिविल एविएशन अफेयर्स एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को विकसित करने के लिए कई परियोजनाओं पर विचार किया जा रहा है, जिसमें कर्मियों का प्रशिक्षण भी शामिल है। प्रत्येक परियोजना के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बहरीन के अधिकारी ने कहा, हम नागरिक उड्डयन मामलों के अधिकारियों को अत्याधुनिक तकनीक प्रदान कर रहे है।
भारत दुनिया में सबसे तेज बढ़ने वाला एविएशन मार्केट है। अमेरिका का अटलांटा हार्ट्सफील्ड जैकसन अब भी दुनिया में सबसे ज्यादा व्यस्त एयरपोर्ट है।
यहां 2017 में 10.39 करोड़ यात्री पहुंचे। दूसरे नंबर पर पेइचिंग एयरपोर्ट है। दुबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट से 8.82 करोड़ यात्रियों का आना-जाना हुआ और यह तीसरे स्थान पर है। इसके बाद टोक्यो एयरपोर्ट चौथे स्थान पर है।
WhatsApp us