AIADMK पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। एआईएडीएमके के सांसद एस राजेंद्रन की शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह सड़क दुर्घटना विल्लुपुरम जिले के दिंडीवनम के निकट हुई है। सांसद कार में सवार थे। दुर्घटना के सामने का हिस्सा पूरी तरह खतिग्रस्त हो गया। उल्लेखनीय है कि एस राजेंद्रन तमिलनाडु के विल्लुपुरम लोकसभा सीट से सांसद थे।
वह 62 साल के थे।
राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार सांसद राजेंद्रन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करा गया है।
एस राजेंद्रन साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद बने थे। राजेंद्रन केमिकल और फर्टिलाइजर पर गठित स्टेंडिंग कमिटी के सदस्य भी थे।
इस घटना से एआईएडीएमके पार्टी को झटका लगा है। पार्टी के कार्यकतार्ओं के लिए यह शोक का विषय है। राजेंद्रन की छवि लोगों के बीच एक अच्छे नेता की थी।
WhatsApp us