झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज ख़त्म हो जायेगा। इस चरण में पलामू, गुमला, गढ़वा और लातेहार सहित छह ज़िलों के तेरह निर्वाचन क्षेत्रों में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज चतरा और गढ़वा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री रघुबर दास, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख स्वदेश कुमार महतो का भी रैलियां संबोधित करने का कार्यक्रम है। हमारे संवाददाता ने ख़बर दी है कि आरक्षण और रोज़गार लगभग सभी राजनीतिक दलों के चुनाव प्रचार के प्रमुख मुद्दे है।
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिये तीस नवम्बर और बीस दिसम्बर के बीच पांच चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 दिसम्बर को की जायेगी।
