दिल्ली एनसीआर में बुधवार को दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। वहीं कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हुई है जिसके बाद यहां ठिठुरन बढ गई है।
ठंड के चलते दिल्ली एनसीआर के रैनबसेरे में भीड बढ़ रही है। लोग खचाखच भरे रहे। दूसरे राज्यों से काम के लिए यहां आने वाले लोगों के लिए रैन बसेरे बड़ा सहारा हैं। इस वजह से यह लोगों की भीड़ गई है।
इसके अलावा ठंड के चलते यातायात पर खासा असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को सीजन का सबसे अधिक कोहरे वाला दिन रहा। राजधानी पहुंचने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं हवाई यातायात भी बाधित हुआ है। कोहरे के चलते कई विमान कस समय बदला गया।
मंगलवार को ही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान किया था। इस बारिश के चलते शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी है और तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पहाड़ो पर ठंड के चलते दिल्ली में ठंड और बढ़ सकती है।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते अगले दो दिन यानी 7 और 8 फरवरी को फिर बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में हल्की सी गिरावट आ सकती है।
इससे पहले साल 2014 में पारा 26 डिग्री आया था।
इस बार की ठंड ने पिछले कई रिकार्ड तोड़े हैं। साथ ही कई बेघर लोगों ने ठंड के कारण दम भी तोड़ा है। हालांकि बीते 2 दिनों से तापमान बढऩे से लोगों को राहत मिली थी लेकिन बुधवार की बारिश के चलते मौसम में बुधवार को एक बार फिर से करवट ली है।
WhatsApp us