21 अप्रैल को श्रीलंका में हुए आतंकी हमले से पैदा हुए हालात के मद्देनज़र आतंकवाद यात्रा के दौरान एक अहम मुद्दा होगा
कोलंबो पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कोलंबो स्थित सेंट एंथनी चर्च का दौरा कर ईस्टर के मौके पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाके में करीब 250 देशी-विदेशी नागरिक मारे गए थे। ईस्टर के दिन हुए हमलों के बाद पीएम मोदी श्रीलंका जाने वाले पहले विदशी राष्ट्रध्यक्ष हैं। श्रद्धांजलि के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘मुझे विश्वास है कि श्रीलंका फिर से उठेगा। आतंक के कायरतापूर्ण कृत्य श्रीलंका की भावना को नहीं हरा सकते। भारत श्रीलंका के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि मैं हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। अपने संक्षिप्त दौरे में पीएम मोदी राष्ट्रपति सिरीसेना के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे।
सेंट एंथनी चर्च के दौरे के बाद पीएम राष्ट्रपति सचिवालय पहुंचे जहां उन्होंने वृक्ष लगाया। इस दौरान इस कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना भी मौजूद थे।
इसके बाद पीएम मोदी का सचिवालय में भव्य स्वागत किया गया। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने मैत्रीपाला सिरीसेना ने उनकी आगवानी की। औपचारिक स्वागत के बाद पीएम के सम्मान में राष्ट्र धुन बजाया गया। पीएम मोदी ने औपचारिक स्वागत के बाद वहां मौजूद दोनों देश के अधिकारियों से मुलाकात की।
WhatsApp us