दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार को भीषण आग लगी। मौके पर दमकल विभाग की 17 गाड़ियां पहुंची थी। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि आग के कारण लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए हैं।
कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास फर्नीचर मार्केट में सुबह तड़के करीब 5:30 बजे अचानक से आग लग गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की तकरीबन 17 गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुटी गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।
दुकानदारों का कहना है कि लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
आग के कारण जसोला विहार शाहीन बाग और कालिंदी कुंज के बीच मेट्रो ट्रेन की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
WhatsApp us