केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को राज्यसभा के नेता के रूप में नियुक्त किया गया है|
श्री गहलोत मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा सदस्य हैं। वह वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली की जगह लेंगे, जो स्वास्थ्य कारणों से नई सरकार का हिस्सा नहीं होंगे।
