शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 311.98 अंकों (0.80%) के उछाल के साथ 39,434.94 पर बंद हुआ। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 96.80 अंकों (0.83%) की तेजी के साथ 11,796.45 पर बंद हुआ।
दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 39,490.64 का ऊपरी स्तर और 38,946.04 का निचला स्तर छुआ, जबकि निफ्टी ने 11,814.40 का उच्च स्तर और 11,651.00 का निम्न स्तर छुआ। बीएसई पर 22 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो बाकी आठ कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एनएसई पर 35 कंपनियों के शेयरों में लिवाली और 15 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।
बीएसई पर रिलायंस के शेयर में सर्वाधिक 2.63 फीसदी, एनटीपीसी में .51 फीसदी, एक्सिस बैंक में 2.49 फीसदी, टाटा स्टील में 2.36 फीसदी और पावरग्रिड के शेयर में 1.31 फीसदी की तेजी देखी गई।
बीएसई पर यस बैंक में 1.70 फीसदी, एशियन पेंट में 0.96 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 0.73 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.60 फीसदी और हिंदुस्तान लीवर के शेयर में 0.42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
WhatsApp us