आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में मिशन चंद्रयान को लेकर सुबह 6 बजकर 51 मिनट से काउंटडाउन जारी किया गया। जिसे लॉन्चिंग से कुछ समय पहले तकनीकी खराबी के कारण रोकना पड़ा। लॉन्चिंग की नई तारीख के बारे में जल्द ही ऐलान किया जाएगा।
मिशन चंद्रयान को उसके लॉन्च से महज 56 मिनट 24 सेकंड पहले कुछ तकनीकी खामी के कारण रोक दिया गया। इसरो ने रॉकेट में तकनीकी खामी को लॉन्च टाले जाने का कारण बताया है। इसरो की ओर से कहा गया है कि लॉन्चिंग के लिए नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में मिशन चंद्रयान को लेकर सुबह 6 बजकर 51 मिनट से काउंटडाउन जारी किया गया।
जिसे रात 2.51 बजे छोड़ा जाना था। इंजन में लिक्विड ऑक्सीजन और लिक्विड हाइड्रोजन भर दिया गया था। इस मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद रहे। इसरो बाद में नई तारीक का ऐवलान करेगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चन्द्रयान 2 का प्रक्षेपण आज तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर होना था। लेकिन तकनीकी कारणों से इसे स्थागित कर दिया गया है।
चंद्रयान-2 को जीएसएलवी मैक-3 द्वारा प्रक्षेपित किया जाना था। इस मिशन के जरिए इसरो को चंद्रमा के विकास से जुड़े रहस्यों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। इसके अलावा चंद्रयान 1 के जरिए की गई खोज को और ज्यादा विस्तार से खोजबीन करने में मदद मिलेगी।
WhatsApp us