गुजरात की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘वायु’, 100 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, अगले 48 घंटों में सौराष्ट्र तट से टकरा सकता है तूफान।
लक्षद्वीप समूह के पास अरब सागर के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘वायु’ की रफ्तार बढ़ने लगी है। इस तूफान के अगले 48 घंटे तक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तब्दील होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई जा रही है। यह उत्तर-पश्चिम की तरफ से गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस तूफान के साथ देश के पश्चिमी तटों में भारी बारिश हो सकती है। और 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।गर्म समुद्री हवाओं के कारण बने चक्रवात को वायु नाम भारत की ओर से दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में ‘वायु’ तूफान अपने चरम पर होगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक केरल तट, लक्षद्वीप और उससे लगे दक्षिणपूर्व अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी है। क्योंकि लक्षद्वीप और पूर्व-मध्य अरब सागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई गई है।
WhatsApp us