दक्षिण भारत के कुछ राज्य इन दिनों भारी बारिष और बाढ़ की समस्या झेल रहे है… केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में हालात खराब है… केरल में जहां बारिश कम हुई है और किसी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है वहीं कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात काफी खराब हैं।
उत्तर कर्नाटक में अब तक बाढ़ से 12 लोगों की मौत हो चुकी है, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बाढ़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की है। … उधर तमिलनाडु में भी कई जिलों के लोग बाढ़ से परेशान हैं, कावेरी नदी के आस-पास के 12 जिलों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।
केरल में जहां बारिश कम हुई है और किसी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है वहीं कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात काफी खराब हैं। उत्तर कर्नाटक में अब तक बाढ़ से 12 लोगों की मौत हो चुकी है, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बाढ़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की है। राज्य सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 14 जिलों में 5000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है, 2176 लोग 12 बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे हैं। बेलगावी जिले में तुंगभद्रा और मालाप्रभा डैम से ज्यादा पानी आने के कारण हाम्पी और पट्टदाकल जैसे ऐतिहासिक स्थलों को खाली करवाया जा रहा है। इन सभी जगहों पर सेना के साथ-साथ आपदा मोचन बलों को लगाया गया है।
वी ओ 2, जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है उनमें इरोड, नमक्काल, सलेम, करूर, एरियालूर, त्रिचि, तंजौर जैसे जिले शामिल हैं। कावेरी नदी के आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है। सभी जिलों में आपदा राहत बलों को तैनात किया गया है। इस सबके बीच बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बनने के कारण मौसम विभाग ने तमिलनाडु में और बारिश का अनुमान जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोक दिया गया है।
केरल में बारिश से राहत है, यहां सभी जिलों से भारी बारिश का रेड अलर्ट हटा दिया गया है।
