युवती ने डेटिंग ऐप पर चैट के दौरान युवक को दिल्ली में न्यूक्लियर अटैक और राष्ट्रपति भवन को उड़ाने की धमकी दे डाली। युवती के साथ चैट करने वाले युवक ने लक्ष्मी नगर इलाके से यह सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में कॉल करने वाले युवक को उठा लिया गया। 3 साल का आरोपी युवक सीए का छात्र है और मानसिक बीमारी से पीडि़त है। गहन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। जबकि चैट पर धमकी देने वाली युवती की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक युवक ने कॉल कर न्यूक्लियर अटैक और राष्ट्रपति भवन को उड़ाने के बारे में सूचना दी। खबर मिलते ही फौरन कॉल की लोकेशन ट्रेस कर लक्ष्मी नगर के गुरु रामदास नगर के एक मकान में छापेमारी कर युवक को हिरासत में लिया गया।
आईबी, स्पेशल सेल और लोकल पुलिस के अलावा अन्य जांच एजेंसियों ने लक्ष्मी नगर थाने में बिठाकर रातभर युवक से गहन पूछताछ की। बाद में पता चला कि वह मानसिक रोगी है। युवती के साथ चैटिंग के दौरान कहासुनी में धमकी दे डाली। पुलिस आरोपी युवती की तलाश कर रही है। युवक ने देशहित पुलिस को यह जानकारी दी।
WhatsApp us