भारत की यात्रा पर आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने क्राउन प्रिंस का हवाईअड्डे पर दमखम के साथ स्वागत किया था। यहां बुधवार को क्राउन प्रिंस के साथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मुलाकात की।
इस मौके पर क्राउन प्रिंस ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़े भाई की तरह सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों भाई हैं। वह बड़े और मैं उनका छोटा भाई हूं।
इससे पहले सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद मंगलवार रात को दो दिनों की भारत यात्रा पर पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट में कहा कि प्रोटोकाल से अलग हटते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज की आगवानी की। सऊदी अरब के शहजादे भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर आए हैं।
WhatsApp us