प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को पांच साल पूरे होने को हैं। सरकार अपने किए कार्यो को लेकर जनता के बीच जा रही है, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता से एक बार फिर समर्थन हासिल किया जा सके।
इस बीच भाजपा के ट्विटर हैंडल से एक रैप वीडियो ट्वीट हुआ है। रैप बड़ा ही रोचक है और रोचक अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को बताया गया है।
इस रैप के बोल इस प्रकार है….
बंदा अपना सही है… इसी टैग लाइन के साथ यह रैप वीडियो तैयार किया गया है। रैप की शुरुआत होती है कुछ प्रश्नों के साथ जो इस प्रकार हैं…
किसने बदला है ये देश को चलाने का तरीका
किसने हौसला बढ़ाया हो एक आम आदमी का
किसने तेज दौडऩा सिखाया हिंदुस्तानियों को
किसने दुनियाभर में सर उठाया हिंदुस्तानियों का… इन प्रश्नों का जवाब भी साथ में ही दिया गया है। रैप आगे बढ़ता है….
बताओ? एक ही तो है
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखती है।
… जो देश के लिए हो जीता
बंदा अपना सही है
… जो झूठ और गलत से लड़ता है
बंदा अपना सही है
…सोचता जो बड़ा-बड़ा है
बंदा अपना सही है।
