अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने 2008 के बाद पहली बार कर्ज की दर में की कटौती। बैंक के अध्यक्ष ज़ीरोम पावेल ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए आगे भी दरों में कटौती के दिए संकेत।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने एक दशक से ज्यादा के समय के बाद पहली बार कर्ज की दर में कटौती की है। इस कटौती के बाद अब अमेरिका में ब्याज दर 2% से 2.25 % के बीच रहेंगे। अमेरिकी फेड का मानना है कि इस कटौती से बाज़ार में मांग में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
फेड के 8 सदस्यों ने इस कटौती के लिए वोट किया जबकि 2 सदस्यों ने कटौती ना करने के लिए वोट किया। गौरतलब है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक के इस कदम से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगी।
WhatsApp us