जीएसटी के दो साल और डिजिटल इंडिया की पहल के चार साल हुए पूरे, जीएसटी में सरकार आज नये सुधारों को करेगी पेश, पीएम ने कहा इन कदमों से भ्रष्टाचार को कम करने और लोगों को सशक्त बनाने में मिली काफी मदद।
देश की अर्थव्यवस्था के लिए आज का दिन यादगार बन गया, जब केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी प्रणाली को अमल में लेकर आई। देश के कर प्रणाली में सुधार में इसे अत्यंत महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा गया है। जीएसटी के क्रियान्वयन की दूसरी वर्षगांठ पर आज सरकार इस अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में कुछ और सुधार पेश करेगी।
इन सुधारों में नई रिटर्न प्रणाली, नकद खाता प्रणाली को तर्कसंगत बनाना और एकल रिफंड वितरण प्रणाली शामिल है। वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर इस मौके पर विभिन्न विभागों के सचिवों और अन्य अधिकारियों के साथ आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया जैसे कदमों से भ्रष्टाचार को कम करने और लोगों को सशक्त बनाने में काफी मदद मिली है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि आज ही के दिन चार साल डिजिटल इंडिया की शुरुआत की गई थी। तकनीकि शक्ति का लाभ उठाने और अधिक सुगम बनाने के लिए बनाने के लिए इस मुहिम को शुरु किया गया था। डिजिटल इंडिया ने लोगों को को सशक्त किया है। महत्वपूर्ण यह है कि इसने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है और सरकारी सेवाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने की दिशा मे कारगर साबित हुआ है। डिजिटल इंडिया की शुरूआत का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को हाई-स्पीड इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ना और डिजिटल साक्षरता में सुधार करना है।
WhatsApp us