प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘समकालीन विश्व में गांधी की प्रासंगिकता’ पर एक विशेष कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- गांधी जी का जीवन हमें सभी समकालीन चुनौतियों से निपटने और आगे बढ़ने की दिखाता है राह, कहा महात्मा गांधी ने लोकतंत्र की असली शक्ति पर जोर देते हुए लोगों को शासन पर निर्भर न रहते हुए आत्मनिर्भर रहने की दिशा दिखाई.
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गय। दुनिया की सबसे बड़ी पंचायत में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा करने लिए विश्व भर के कई बड़े नेता साथ दिखे। इस अवसर गांधी जी को समर्पित संयुक्त राष्ट्र की इमारत के छत पर भारत की ओर से लगाए गए सौर पैनल का उद्घाटन किया गया। इसमें संयुक्त राष्ट्र के हर एक सदस्य देशों को समर्पित 193 पैनल लगाए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उस दौर में जब लोगों को कैसे प्रभावित किया जाए…तब राष्ट्रपति महात्मा गांधी कैसे प्रेरित किया जाए के सिद्धांत को आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने विश्व की चुनौतियों से निपटने के लिए गांधी के दर्शन को आज भी प्रासंगिक करार दिया।
न्यूयॉर्क राज्य विश्वविद्यालय के परिसर में गांधी पीस गार्डन का भी उद्घायन किया गया । इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र ने गांधी जी की याद में एक डाक टिकट भी जारी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि गांधी सत्ता की दौड़ में कभी शामिल नहीं रहे बावजूद इसके दुनियाभर के असंख्य लोगों को प्रेरित किया। पीएम मोदी कहा ‘मार्टिन लूथर किंग जूनियर हों या नेल्सन मंडेला, उनके विचारों का आधार महात्मा गांधी थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटरेज़, कोरिया के राष्ट्रपति, सिंगापुर के प्रधामंत्री, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, जमैका के प्रधानमंत्री, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने भी आज के युग में गांधी जी के नेतृत्व की प्रासंगिकता पर विचार रखे।
गांधी के विचारों की आज के दौर में प्रासंगिकता विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेज़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सभी पीढ़ियों का महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का कामकाज उनके विचारों से प्रेरित है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गांधी सौर पार्क और एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को खत्म करने के पीएम मोदी के आह्वान के प्रति आभार जताया।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शांति की नीति को दोहराया। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों को लोगों ने सीमाओं के पार जाकर अपनाया।
संयुक्त राष्ट्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने देश की परिस्थियों से निपटने में उनके विचारों का सहारा लिया गया।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि जब पाकिस्तान की सरकार उनके देश पर जुल्म कर रही थी तब शेख मुजिबुर रहमान ने गांधी के विचारों को अपनाया।
वहीं जमैका के प्रधानमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते सबसे कठिन लड़ाई को जीतने का काम किया।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि अपने देश में हाल में हुई हिंसक घटना का जिक्र किया और कहा कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने में समान आधार को अपनाया जाना चाहिए।
