राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद आज फिलीपींस और जापान की एक सप्ताह की यात्रा पर गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति कोविंद जापान के सम्राट नारूहितो के राज्याभिषेक समारोह में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव विजय ठाकुर सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति सोमवार तक फिलीपींस में रहेंगे और इसके बाद जापान जाएंगेे। जापान में राज्याभिषेक समारोह में राष्ट्रपति की भागीदारी बताती है कि भारत, जापान के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है।
