विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कोविड-19 महामारी के कारण जून में आयोजित होने वाले यूएस ओपन विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट को रद्द कर दिया है.
बीडब्ल्यूएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ कैलिफोर्निया के फुलर्टन में 23 से 28 जून तक आयोजित होने वाले योनेक्स यूएस ओपन 2020 के रद्द होने की पुष्टि करता है.’’ उन्होंने बताया कि यह फैसला अमेरिकी बैडमिंटन के साथ विचार-विमर्श के बाद आपसी सहमति से लिया गया है.
बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ ने आयोजकों के द्वारा उठाए गए स्वास्थ्य, सुरक्षा और जोखिम पर विचार करने के बाद यह फैसला किया.’’
बीडब्ल्यूएफ इससे पहले मई, जून और जुलाई में होने वाले कई टूर्नामेंटों को निलंबित कर चुका है.
WhatsApp us