दिल्ली में सुबह दस बजे PM2.5 का स्तर 325 के पार पहुंच गया। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार जारी हैं। इससे आने वाले समय में दिल्ली की आबोहवा और अधिक खराब हो सकती है।
दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है। आज इंडिया गेट के पास PM 2.5 का 177 और PM 122 हानिकारक की कैटिगरी में पहुंच गया है। आज सुबह एयर क्वॉलिटी इंडेक्स ने 312 का आंकड़ा छू लिया। इससे पहले बुधवार को पहली बार प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्तर तक पहुंच गया था जिसके बाद से ही ऐसी स्थिति बनी हुई है।
दरअसल, पराली जलाने का सिलसिला सितंबर से ही शुरू हो गया था। अभी तक पंजाब, हरियाणा और पाकिस्तान के बॉर्डर क्षेत्रों में काफी संख्या में पराली जल रही है। हवाओं का रुख दूसरी दिशा से होने की वजह से पराली ने अब तक दिल्ली एनसीआर के प्रदूषण को बहुत अधिक प्रभावित नहीं किया है। लेकिन अब हवाएं कब तक साथ देंगी। पराली जलने का सिलसिला पिछले 24 घंटों के दौरान वेस्टर्न यूपी में भी शुरू हो गया है।
हवा का बहाव कम होने के कारण प्रदूषण की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। हालांकि, दिल्ली सरकार से लेकर नगर निगमों तक इससे निबटने के उपाय भी किए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने जगह-जगह पर वायु शोधक यंत्र लगा रखे हैं। नगर निगमों के द्वारा भी कई जगहों पर पानी के छिड़काव की व्यवस्था की जा रही है।
WhatsApp us