जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे। वे जम्मू संभाग में रियासी जिले के तेलवाड़ा में राज्य पुलिस कांस्टेबल के पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे।
उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली के लिए पुलिसकर्मियों के भूमिका की सराहना की और कहा कि केंद्रशासित प्रदेश के चुनाव में पुलिसकर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कुर्बानी दी है।
