कल वि्त्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय और पूंजी बाजार के प्रतिनिधियों के साथ बजट परामर्श को लेकर बैठक की
बजट सत्र से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कई क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की मीटिंग का सिलसिला जारी है. कल भी वि्त्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय और पूंजी बाजार के प्रतिनिधियों के साथ बजट परामर्श को लेकर बैठक की. इसके बाद शाम 6 बजे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों और जलवायु परिवर्तन के विशेषज्ञों के साथ वित्त मंत्री बैठक करेंगी.गौरतलब है कि इसके पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि और ग्रामीण विकास के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठकें कीं हैं। इस बैठक में किसानों के लिए लोन, छूट, उर्वरकों पर टैक्स समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. 11 से 23 जून तक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कई क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठकें करेंगी. संसद में बजट 5 जुलाई को पेश होगा और इसके एक दिन पहले चार जुलाई को 2019-20 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा
WhatsApp us