केंद्र ने राज्यों को लिखा, आवागमन की सुविधा केवल फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों के लिए होगी, ना कि रोज़गार के लिए दूसरे शहरों में रह रहे लोगों के लिए। राज्य में ज़िलों के बीच आवागमन अभी भी प्रतिबंधित।
केन्द्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे लोगों की सहूलियत के लिए दी जा रही रियायतें सिर्फ मज़बूरी में फंसे लोगों के लिए दें। केंद्र ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों के आवागमन की अनुमति होगी। सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान आवागमन की अनुमति केवल संकटग्रस्त लोगों के लिए है, उन लोगों के लिए नहीं जो अपने गृह स्थान से अलग कहीं और रोजगार के लिए सामान्य रूप से रह रहे हैं और आम दिनों की तरह अपने गृह नगर जाना चाहते हैं।
WhatsApp us