भारतीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो में ओलंपिक टेस्ट इवेंट के फाइनल में पहुंच गई है। आज भारत ने मंदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की बदौलत मेजबान जापान को अपने तीसरे मुकाबले में 6-3 से पराजित किया। भारत की ओर से शेष तीन गोल नीलकांत शर्मा, नीलम संजीप जैस और गुरजंत सिंह ने दागे।
