सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व कर चुके हीरो रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को बुबुनियाद बताया है।
उन्होंने खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डी एस हुडा ने गुरुवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी गई और अफवाह फैलने लगी।
गुरुवार शाम को ऐसी खबरें आई थीं कि कांग्रेस ने लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हु़ड्डा (रिटायर्ड) को पार्टी में शामिल करते हुए एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा भारत की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कांग्रेस का विजन डॉक्यूमेंट बनाएंगे और इसके लिए कांग्रेस ने टास्क फोर्स का भी गठन किया है।
डीएस हु्ड्डा की अगुवाई में ही पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी, जो उस समय नॉर्थन आर्मी कमांडर थे।
