राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज केरल के कन्नूर में भारतीय नौसेना अकादमी को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किया। राष्ट्रपति का ध्वज उत्कृष्टता का प्रतीक है। राष्ट्रपति के सम्मान में नौसेना अकादमी में विशेष परेड आयोजित की गई।
श्री कोविंद ने नौसेना अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सैन्य बल हर तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने नौसेना अधिकारियों से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाएं और किसी भी स्थिति में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार रहें।
राष्ट्रपति ने इन अधिकारियों को प्रशिक्षित करने वाले अधिकारियों, कमांडेंट और निरीक्षकों की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह और राज्य के मंत्री कदम कमपल्ली सुरेन्द्रन भी उपस्थित थे।
WhatsApp us