हांगकांग में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कल भीषण झड़पें देखने को मिली और हजारों लोग सड़क पर उतर आए। हांगकांग के प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय दिवस समारोह को ‘‘मातम दिवस’’ करार दिया।
हांगकांग में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कल भीषण झड़पें देखने को मिली और हजारों लोग सड़क पर उतर आए। चीन के 70वें स्थापना दिवस समारोह के लिए भव्य समारोह की तैयारी की जा रही है, उससे पहले हो रहे इन विरोध प्रदर्शनों ने प्रशासन के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हांगकांग के प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय दिवस समारोह को ‘‘मातम दिवस’’ करार दिया है और इसके साथ ही इस वित्तीय केंद्र में लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं ने अपने चार महीने पुराने अभियान में तेजी लाने का संकल्प लिया है। पुलिस ने कई स्थानों पर आंसू गैस, रबड़ बुलेट और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।
WhatsApp us