हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक ओवरलोड बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले के बंजार तहसील के धोथ मोहरा के पास निजी बस 300 मीटर से अधिक गहरे नाले में गिर गई। बस कुल्लू से गादा गुशैणी की ओर जा रही थी।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दुखद दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। अपने शोक संदेशों में, उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और प्रशासन से घायल यात्रियों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपलब्ध कराने को कहा है।
हादसे के शिकार ज्यादातर लोग कुल्लू जिले के विभिन्न इलाकों के निवासी थे।
