दिल्ली और एनसीआर के स्कूली बच्चों ने गांधी जयंती पर सोलर लैंप जलाकर बापू को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की। पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी स्टेडियम में दो विश्व रिकॉर्ड बने। वहीं यूएई, The Gandhi Global Solar Yatra Movement से जुड़ा।
वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ग्लोबल स्टूडेंट सोलर एसेंबली को संबोधित किया। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब 10 हजार बच्चों ने अपने हाथों से बनाए सोलर लेंप का प्रदर्शन किया। सोलर लेंप जलाकर बच्चों ने एक किर्तिमान स्थापित करते हुए ग्रीनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री आर के सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर आए बच्चों ने पर्यावरण बचाने के संकल्प को दोहराया। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर संयुक्त अरब अमीरात में शारजाह इंडियन स्कूल में 900 से अघिक छात्र सोलर स्टडी लैंप के साथ इकट्ठा हुए। छात्रों ने पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंक के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता को दर्शाया। इसके साथ ही यूएई भी गांधी ग्लोबल सोलर आंदोलन का हिस्सा बन गया। इस कार्यक्रम का मकसद गांधीवादी सिद्धांतों को दर्शाने और पर्यावरण के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट करना था।
