लोकसभा में शीला दीक्षित और राम चंद्र पासवान के निधन पर शोक किया गया व्यक्त, श्रद्धांजलि देने के बाद निचले सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, वहीं राज्यसभा में कर्नाटक में जारी राजनीति संकट के मुद्दे पर कार्यवाही हुई बाधित
लोक सभा में आज राम चन्द्र पासवान और शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। राम चन्द्र पासवान मौजूदा लोक सभा के सदस्य थे। शीला दीक्षित 15 साल दिल्ली की मुख्यमंत्री रही और कन्नौज से सांसद भी रही थी। बाद में सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थागित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा में कर्नाटक में जारी राजनीतिक उठापठक पर हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
