रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा भारतीय नौसेना तटों की तत्परता से कर रही है रक्षा, नौसेना के कमांडर सम्मेलन में लिया हिस्सा, कहा भारत पर बुरी नजर डालने वालों के खिलाफ सैन्य बल मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना पर गर्व करते हुए कहा है कि भारत का समुद्री इलाका नौसेना के हाथों में पूरी तरह से सुरक्षित है। दिल्ली में नौसेना के कमांडरों के सम्मेलन में शामिल होने के बाद रक्षा मंत्री ने मीडिया से ये बात कही। साथ ही राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि भारतीय नौसेना अपने साजोसमान में स्वदेशीकरण की ओर काफी तेजी से बढ़ रही है।
पाकिस्तान के एक मंत्री द्वारा भारत के खिलाफ परमाणु हथियार की धमकी दिये जाने पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के खिलाफ बुरी नजरों से देखने वाले को सेना मुंहतोड़ जबाव देगी।
