कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची बुधवार रात जारी की। कांग्रेस की इस सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस इससे पहले 103 उम्मीदवारों की सूची घोषित कर चुका है। पहली सूची में 51 और दूसरी में 52 नाम थे।
कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कल 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने पहले 19 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, फिर नाना पटोले को सकोली विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस की चौथी सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष देशमुख का है जिन्हें नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिकट दिया गया है। पार्टी की चौथी सूची में दो सीटें नन्दूरबार और सिलोड से उम्मीदवार बदले गए हैं।
