महाराष्ट्र के सांगली, कोल्हापुर और सतारा जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। थल सेना, नौसेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और तटरक्षक बल की टीमें स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में लगी हुईं हैं। पुणे के मंडलायुक्त दीपक म्हाइसेकर ने बताया है कि सांगली, कोल्हापुर औऱ सातारा के बाढ़ पीड़ित जिलों में अब तक 16 लोगों की मृत्यु हुई है।
पश्चिमी महाराष्ट्र में, विशेषकर कोल्हापुर और सांगली जिलों में लगातार वर्षा हो रही है। मुख्य़मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई में एक बैठक में बाढ़ पीड़ित जिलों में स्थिति का जाय़जा लिया।
उधर, छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनसे लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण राज्यके दक्षिणी भागों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है किनदियों का जल स्तर बढ़ने से दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालातबन गए हैं।
