भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली मई को समाप्त हुए सप्ताह में सोलह लाख बाईस हजार डॉलर की वृद्धि के साथ 481 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक बताया है कि विदेशी मुद्रा भंडार पौने दो अरब डॉलर बढ़कर चार सौ 79 दशमलव चार पांच पांच अरब डॉलर हो गया है।
सोने का भंडार भी 62 करोड़ तीस लाख डॉलर घटकर 32 दशमलव दो सात सात अरब डॉलर रह गया था। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ भारत का विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर बढकर एक दशमलव चार दो छह अरब डॉलर हो गया जबकि देश की भंडार स्थिति 48 करोड़ 90 लाख डॉलर से बढ़कर चार दशमलव शून्य पांच नौ अरब डॉलर हो गयी।
